शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र गोहपारू अंतर्गत दियापीपर नर्सरी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,कार्यक्रम मे वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं,वन परिक्षेत्र कार्यालय से गुरुवार को लगभग 4:30 बजे जानकारी प्राप्त हुई है कि शासकीय मॉडल स्कूल असवारी के स्कूली विद्यार्थी एवं शिक्षकगण ने अनुभूति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।