मरवाही: मरवाही वन परिक्षेत्र में नर गजराज का आतंक, डढ़िया में महुआ बीनने गए ग्रामीण को कुचला, मौके पर हुई मौत
मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी के डढ़िया गांव से सटे जंगल में शुक्रवार तड़के एक नर हाथी ने महुआ बीन रहे 55 वर्षीय ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोचन सिंह (पिता अंगद सिंह) निवासी डढ़िया के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे डढ़िया डोंगरी जंगल में हुई,