ब्यौहारी: ब्यौहारी के साखी गांव में 27 वर्षीय युवक ने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, मौके पर पहुंची पुलिस
27 वर्षीय युवक ने घर के समीप पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक का शव फांसी में लटकता मिला है,फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है। मंगलवार की सुबह 8.30 की यह घटना है।