पंचकूला: सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम पंचकूला ने पेश किया बजट, पार्षदों ने किया हंगामा
सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम पंचकूला द्वारा सालाना बजट पेश किया जा रहा है। इस बार नगर निगम पंचकूला ने 255 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट सत्र के शुरुआत में ही जेजपी पार्षदों द्वारा हंगामा किया गया। बजट सत्र में मेयर कुलभूषण गोयल और कमिश्नर नगर निगम मौजूद रहे।