पंचकूला: रामगढ़ में किराए के मकान में रहने वाले परिवार की 14 वर्षीय किशोरी हुई लापता, मामला दर्ज
रामगढ़ में पिछले 56 दिनों से किराए के मकान में रहने वाले परिवार की 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में 14 वर्षीय किशोरी के भाई ने बताया कि मेरी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है जो लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।