पंचकूला: 3 मार्च को होने वाली हरियाणा सिविल सेवा सर्विस की प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला की प्रशासक वर्षा खांगवाल ने आगामी 3 मार्च को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सेवा सर्विस की प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज लघु सचिवालय के सभागार में बैठक ली और परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।