बांगरमऊ: बांगरमऊ के आसीवन में साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, मियागंज से जिला अस्पताल किया गया रेफर
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 3 बजे एक मारुति कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पीपल पौशाला-बंगलाखेड़ा संपर्क मार्ग पर कनीगांव के पास हुआ। कनीगांव निवासी 35 वर्षीय रामनरेश पुत्र हीरालाल अपनी साइकिल से खेत जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना म