सतना। शहर स्थित बिरला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के कुछ सुरक्षा गार्डों ने एक मरीज के परिजन के साथ कथित रूप से मारपीट की। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात पर विवाद हुआ और सुरक्षा गार्डो ने मिल कर किया विवाद।