कुडू: कुड़ू में मालवाहक वाहन और स्कूटी की टक्कर में मां-पुत्र सहित 3 की मौत, राजमार्ग 2 घंटे बाधित
Kuru, Lohardaga | Apr 24, 2026 लोहरदगा नेशनल हाईवे 39 कुड़ू–रांची मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे शराब लदे मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मां–पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाइवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।