नागौर के जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को ग्राम सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने डेहरू के शिविर में सरकार की योजनाओं की स्थिति को जाना और यह निर्देश दिए कि जो भी पात्र ग्रामीण है,उन्हें योजनाओं का लाभ तुरंत दिया जाए। नागौर के सूचना केंद्र ने शुक्रवार शाम 7:00 प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।