फिरोज़ाबाद: स्टंटबाज़ी पर थाना दक्षिण पुलिस की सख्ती, दो युवकों को किया गिरफ्तार, दो बाइक सीज, ₹20,500 का चालान
थाना दक्षिण पुलिस ने स्टंट करते हुए पकड़े गए दो युवकों राहुल (गंगानगर) व दीपक पचौरी (नई आबादी) को गिरफ्तार कर उनकी दो स्प्लेंडर बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट में सोमवार तड़के 5 बजे क़रीबन सीज किया। साथ ही नए बीएनएसएस एक्ट की शांति भंग धाराके तहत दोनो युवकों का चालान करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की। एमवी एक्ट में दोनों बाइको का कुल चालान – ₹20,500 रहा।