हरदा: हरदा जिले की सिराली में स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जेई को हटाने की मांग।
Harda, Harda | Jun 8, 2026 हरदा जिले की सिराली तहसील में सोमवार को बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली, स्मार्ट मीटर स्थापना और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचे और रैली निकालकर अपनी नाराजगी जताई।