इटावा: एसडी फील्ड स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Etawah, Etawah | Mar 10, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत SD फील्ड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बीते दिन शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार जैन ने लिखित शिकायत पत्र देकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।