इटावा: इकदिल नेशनल हाईवे पर ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्कॉर्पियो कार ने पीछे से मारी टक्कर, 6 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Mar 10, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर, रविवार शाम 5 बजे ईटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर में सवार चालक यशपाल सिंह व मजदूर अल्लाह घायल हो गये, तो वहीं कार सवार अभिषेक, विकास, मोहन, चंद्रशेखर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचा कर खुलवाया जाम।