इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा कार सवार
Etawah, Etawah | Mar 10, 2024 कटरा बल सिंह निवासी विशाल यादव पुत्र सत्यवीर यादव,रविवार को कार से इकदिल जा रहे थे। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित हो गयी, और डिवाइडर से जा टकराई, घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी। तो वहीं कार सवार विशाल यादव एयर बैग खुलने से बाल-बाल बच गये। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज करनवीर सिंह ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया।