इटावा: चाँदनपुर ओवरब्रिज के नीचे अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 3 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Mar 10, 2024 छोटी फूफई निवासी यशपाल अपनी बहन विशाखा व भाभी हेमलता के साथ बाइक से रविवार दोपहर बाजार जा रहा था। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के चाँदनपुर ओवरब्रिज के नीचे अनियंत्रित कार ने टक्कर मारदी। घटना में तीनों लोग घायल हो गये, वहीं कार चालाक टक्कर मारकर मौके फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, साथ ही कार चालक की तलाश सुरु की।