राजगीर: बंगालीपाड़ा मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट, रोड़ेबाजी और चाकूबाजी में तीन जख्मी, एक विम्स रेफर, आठ गिरफ्तार
Rajgir, Nalanda | Sep 22, 2024 राजगीर थाना क्षेत्र के बंगालीपाड़ा मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट, रोड़ेबाजी एवं चाकूबाजी में तीन लोग जख्मी हो गये. तीनों जख्मी लोगों को इलाज के लिये राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन जख्मी लोगों में परदेशी कुमार, जितेंद्र मांझी एवं राहुल कुमार है. इसमें से जख्मी परदेशी कुमार को विम्स रेफर कर दिया गया है.