राजगीर: पंचवटी नगर मोहल्ले में बंद पड़े घर से बदमाशों ने चुरायी चार लाख रूपये से अधिक की संपत्ति
Rajgir, Nalanda | Sep 19, 2024 राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर मोहल्ले में बंद पड़े घर से बदमाशों ने चार लाख रूपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली है. पीड़ित मिथिलेश कुमार ने इस संबंध में राजगीर थाना में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है. चोरी के बाद बदमाशों का घटनास्थल पर भूलवश छूट गये लोहे के दो नुकीले औजार एवं एक टॉर्च मिला है.