राजगीर: राजगीर- गिरियक मुख्य पथ में डाक बाबा समीप एंबुलेंस के धक्के से आयुध निर्माणी के सुरक्षा कर्मी की मौत
Rajgir, Nalanda | Sep 20, 2024 राजगीर- गिरियक मुख्य पथ में डाक बाबा समीप एंबुलेंस के धक्के से आयुध निर्माणी के सुरक्षा कर्मी की मौत हो गयी. यह घटना तब घटी, जब वह अपने एक साथी के साथ बैँक कार्य से राजगीर शहर जा रहे थे. मृतक यूपी के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराज थाना क्षेत्र के मतहाना निवासी रामराज प्रसाद के 49 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद थे.