राजगीर: भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल प्रांगण में मनाया गया
Rajgir, Nalanda | Sep 17, 2024 भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल प्रांगण में पूरे धूमधाम एवं विधि विधान के साथ मनायी गयी. इस दौरान एंबुलेंस चालकों के अलावे अन्य वाहन चालकों ने पंडितों से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करवायी. भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाये. वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शंखां की ध्वनि के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी.