बरेली: शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गुलडिया भवानी में बीच-बचाव करने वाले युवक को दबंगों ने जमकर पीटा
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गुलडिया भवानी में झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक को दबंगों द्वारा जमकर बेरहमी से पीट दिया गया। मारपीट दौरान युवक के ऊपर लाठी डंडों से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।