बरेली: अलीगंज थाना पुलिस ने 40 लाख रुपए के डोडा पाउडर और डोडा छिकल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
अलीगंज थाना पुलिस ने 40 लाख रुपए की कीमत के मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त काफी शातिर किस्म के तस्कर हैं।