गिरिडीह: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीसी की बैठक, अफवाहों से बचने और शुद्ध सूची बनाने की अपील।
उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को 12 बजे समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर एक बैठक की गई। इस दौरान BLA की नियुक्ति तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की गई।