चुनार: गंगेश्वर नाथ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव 'अनुगूँज' का आयोजन
नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव "अनुगूँज" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात कालेज की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ,बुके देकर स्वागत किया।