भिवानी: भिवानी में चौबारे में फंदे से लटकी मिली एक युवती, पुलिस ने दर्ज किया मामला
भिवानी में 20 वर्षीय युवती ससूराल में चौबारे में फंदे से लटकी हुई मिली है। युवती की महज डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसका 9 महीने का एक बच्चा भी है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया है। युवती की मां ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।