भिवानी: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने गांव सीपर में दो भाइयों को अलग-अलग शराब की भट्टी लगाकर अवैध शराब बनाते हुए किया गिरफ्तार।
एएसआई राजेश कुमार व एएसआई बलजीत सिंह की दो टीमों ने थाना बवानी खेड़ा के अंतर्गत गांव सीपर में दो सगे भाइयों के मकान पर रेड करके अवैध शराब भट्टी को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोना सिंह पुत्र गुराया सिंह निवासी सिपर व पहलवान सिंह पुत्र गुराया सिंह निवासी सीपर जिला भिवानी के रूप में हुई है।