मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 20 जनवरी को पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 12:55 पर मामले की जानकारी देते हुए पटना पुलिस ने बताया है कि मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध की गई छापेमारी में 79 पुड़िया में बंद 206 ग्राम गांजा, 21 चिलम, 28 पाइप और 4850 नगद बरामद किए गए हैं।