पत्थलगांव में ठंड का कहर से लोग परेशान जशपुर जिले के पत्थलगांव में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पत्थलगांव क्षेत्र में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। ठंड का सबसे ज्यादा असर कामकाजी लोगों, स्कूली बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। सुबह के समय सर्द हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने में हिचकिचा रहे हैं।