उन्नाव सदर तहसील क्षेत्र के मगरवारा ग्राम पंचायत दयाल खेड़ा में कीमती सरकारी भूमि गाटा संख्या 606 व 607 पर वर्षों से अवैध रूप से निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग मेवालाल पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ द्वारा उक्त सरकारी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। इस निर्माण को पूर्व में कई बार कार्य को रुकवाया गया लेकिन कार्य जारी रहा।