पन्ना में 'आपकी पूंजी-आपका अधिकार' कार्यक्रम के तहत डेफ (DEAF) बैंक अकाउंट एक्टिवेशन अभियान को बढ़ावा दिया गया। अग्रणी बैंक कार्यालय पन्ना ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आज दिन शुक्रवार दिनांक 5 दिसंबर को शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और बैंकर्स को वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने और निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय कराने की जानकारी दी।