अजयगढ़: जल संरक्षण का संदेश सिद्धपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुआ जलकूप और वृक्ष पूजन।
अजयगढ़ विकासखंड के ग्राम सिद्धपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत जल स्रोतों की साफ-सफाई से हुई, जिसमें ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने मि