फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुआ गैंगरेप, मुकदमा हुआ दर्ज, क्षेत्राधिकारी गौरव ने दी जानकारी
फरीदपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना फरीदपुर पुलिस से की है। फरीदपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लिया हिरासत में । पुलिस ने मामले में छानबीन की शुरू।