फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के खरदा में दबंग ने मांगी रंगदारी ,मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के खरदा के रहने वाले एक व्यक्ति से गांव के ही एक दबंग ने एक लाख रुपए की रंगदारी मांग ली ,ना जाने पर उसे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने लगा। व्यक्ति ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है,जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।