गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Garhwa, Garhwa | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, गढ़वा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के कैलेंडर के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा मनोज प्रसाद द्वारा पौधारोपण कर की गई।