सगड़ी: मंझरिया निवासी युवती ने युवक के साथ किया प्रेम विवाह, नाराज पिता ने किया श्राद्ध कर्म, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
Sagri, Azamgarh | Jun 14, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी एक युवती द्वारा युवक से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है । जिससे नाराज उसके पिता ने युवती का श्राद्ध कर्म करके अपना आक्रोश जताया है । परंतु इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है । बताया जा रहा है कि युवती ने अपने परिवार के फैसले के विरुद्ध होकर प्रेम विवाह कर लिया ।