लक्ष्मीपुर: मुंबई में धरवा के ऑटो चालक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लक्ष्मीपुर प्रखंड की मड़ैया पंचायत अंतर्गत धरवा गांव निवासी साहेब यादव की मुंबई में मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के भाई ललन यादव ने बुधवार को 6 बजे बताया कि साहेब यादव मुंबई में रहकर ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।