सूरतगढ़: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों के विरोध में सूरतगढ़ में प्रदर्शन, ADM को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में मंगलवार शाम सूरतगढ़ में सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय से जुलूस निकालकर एडीएम कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। आक्रोश जताया गया कि हिंदुओं की हत्या, घरों और मंदिरों को नुकसान पहुंचाना सहन नहीं किया जाएगा। एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।