कर्वी: चित्रकूट में मानसून की बेरुखी से बुंदेलखंड में खेती संकट में, बारिश का इंतजार कर रहे किसान
चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में पर्याप्त वर्षा न होने से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित है। खेतों में नमी की कमी से किसान परेशान हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार दोपहर 3 बजे कम वर्षा की आशंका जताते हुए कम अवधि वाली धान, दलहन और मोटे अनाज की खेती अपनाने की सलाह दी है।