सिकंदरा: गंगा दशहरा के अवसर पर दशहरी गांव में सेंगुर घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, स्वच्छता व जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को नमामि गंगे अभियान के तहत दशहरी ग्राम स्थित सेंगुर नदी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों को नदियों की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “स्वच्