लखनऊ के बीकेटी डिवीजन अंतर्गत रसूलपुर कायस्थ में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क से महज करीब 8 फीट की ऊंचाई पर बिजली का तार लटक रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।