दरभंगा: झमाझम बारिश से मिली राहत, ट्रेन रुकने और जलजमाव से लोग हुए परेशान,रविवार रात करीब 9 बजे दरभंगा में शुरू हुई झमाझम बारिश
दरभंगा, रविवार रात करीब 9 बजे दरभंगा में शुरू हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, लेकिन इसके साथ ही शहरवासियों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। दोनार रेलवे गुमटी के पास जलभराव और खराब दृश्यता के बीच एक ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने से रेलवे गुमटी काफी देर तक बंद रही,