बरेली: खुले नाले में बाइक समेत गिरा युवक, आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद बची जान, नगर निगम पर उठे सवाल
सुभाषनगर क्षेत्र में सड़क किनारे खुले नाले में बाइक सवार युवक गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक और बाइक को बाहर निकाला। युवक को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में खुले नालों को लेकर नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठे हैं।