35 परिवार... 250 ग्रामीण... और एक सपना — अपने गांव तक सड़क पहुंचाने का।
सालों तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने खुद जिम्मेदारी उठाई।
हर घर से 10-10 हजार रुपए जुटाए, जेसीबी लगाई और पहाड़ काटकर 2 किलोमीटर सड़क बनाने में जुट गए। आज 35-40 ग्रामीण रोज श्रमदान कर रहे हैं।
यह सिर्फ सड़क निर्माण नहीं, बल्कि एकजुटता, आत्मनिर्भरता और हौसले की मिसाल है। ❤️🙌
क्या ऐसे गांवों को सरकार की प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए?
ग्रामीणों के इस जज्बे को 1 सलाम जरूर करें। #khargone_family