गोरखपुर: गोरखपुर में बड़ी वारदात: रील बनाने वाले युवक का अपहरण, मारपीट कर 30 किमी दूर फेंका, पुलिस ने 6 को पकड़ा
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकाविहार इलाके में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ सोशल मीडिया रील बनाने वाले युवक शाहिद कुरैशी का छह युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर करीब 30 किलोमीटर दूर ले जाकर चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि वह सड़क किनारे बालू पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।