भरथना: भरथना तहसील के मनियामंऊ के सामने NH19 पर तेज रफ्तार बस कंटेनर में घुसी, चालक की मौत, कई घायल
भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मनियामऊ गांव के सामने इटावा-औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी।सूचना पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।