मेरठ: नौचंदी के गांधी आश्रम चौराहे पर नशे में धुत दरोगा के बेटे ने कार से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
Meerut, Meerut | Jan 10, 2025 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम चौराहे के निकट गुरुवार रात में नशे में धुत एक दरोगा के बेटे ने हापुड़ अड्डे की तरफ से आ रही ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी ई रिक्शा चालक और ई रिक्शा में बैठे दो लोग घायल हो गए जहां आरोपी अपने साथी के साथ कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भेज दिया है