सैदपुर: लीलापुर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, आपदा मित्र ने गंभीर हालत में युवक को भेजा अस्पताल
करंडा थानाक्षेत्र के लीलापुर में नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर दामोदरपुर निवासी सूरज सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। वहां से गुजर रहे आपदा मित्र मनचंदा उपाध्याय ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को फौरन अस्पताल भेजा। उसे टक्कर किसने मारा, इसका पता नहीं चल सका।