गिरिडीह: गिरिडीह मुख्यालय समेत जिले भर में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, बंगाल की खाड़ी से आई नमी और हुई हल्की बारिश
गिरिडीह मुख्यालय समेत जिले भर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।