बैतूल नगर: शराबी दामाद की हैवानियत: नशे में धुत होकर सास को बेरहमी से पीटा, हाथ तोड़ा; गंज थाने में मामला दर्ज कराया मेडिकल
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ के ग्राम खेड़लाकिला में शनिवार की रात करीब 8 बजे एक कलयुगी दामाद ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही सास पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में 55 वर्षीय सास सुशीला पाथेकर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, और आशंका जताई जा रही है कि