बालोद: बालोद में गांव-गांव ईवी गार्बेज रिक्शा से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर
Balod, Balod | Jul 6, 2026 बालोद जिले की ग्राम पंचायतों में जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया में 7.60 लाख रुपए की लागत से ईवी गार्बेज रिक्शा और लोडर वाहन दिए गए। इससे ग्रामीण महिलाएं कचरा एकत्रित कर स्वच्छता बढ़ा रही हैं और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार भी पा रही हैं।